PHOTOS: मिलिए 'कैदी नंबर 210' यानि 'जेल' वाले सलमान खान से

सलमान खान और जेल यूं तो अलग अलग शब्द नहीं लगते। खुद सलमान खान ने भी एक बार बताया था कि उनकी कुछ गल्तियां उन पर बहुत भारी पड़ी हैं। लेकिन एक इंसान है जिसकी ज़िंदगी में सलमान खान का जेल जाना बहुत ही अहम पल हो गया। यूं तो जेल जाना किसी को भी अच्छा नहीं लगता। पर एक इंसान ऐसा है जिसके लिए जेल जाना किसी तोहफे से कम नहीं रहा होगा। क्योंकि जेल में उनके साथ 72 घंटे बिताए उनके आइडल सुपरस्टार सलमान खान ने। फिल्म उस दौरान के घटनाक्रम पर आधारित है जब काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान ने 72 घंटे जोधपुर की एक जेल में बिताए थे। फिल्म की सभी तस्वीरें देखें यहां--->

इन 72 घंटों को फिल्म की कहानी में उतार दिया है उनके साथ उनकी बैरेक में रहने वाले व्यक्ति ने। जेल में महेश सैनी नामक एक कैदी के साथ सलमान को रखा गया था। रंजीत शर्मा द्वारा बनाई जा रही फिल्‍म 'कैदी नंबर 210' में महेश सैनी भी मुख्‍य भूमिका निभायेंगे। उनका कहना है कि इस फिल्‍म को लेकर वो खासा उत्‍साहित हैं और फिल्‍म को लेकर भी उन्‍होंने तकरीबन सारी फॉरमेलिटी पूरी कर ली है। देखिए कैसी चल रही है फिल्म की शूटिंग। हमारा अंदाज़ा है कि इन तस्वीरों वहीं सलमान का किरदार निभाने वाले कलाकार को आप बिल्कुल साफ तौर पर पहचान लेंगे।

इस फिल्म में सलमान खान का किरदार निभा रहे हैं नवोदित कलाकार उस्मान खान। वहीं मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ गए हैं। फिल्म से जुड़े लोगों का दावा है कि ये फिल्म सलमान के बारे में वोगों की सारी गलतफहमियां दूर कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X