मेट गाला 2021 में इकलौती भारतीय सुधा रेड्डी, गोल्ड-डायमंड से सजा गाउन पहना- गोद में लिए गणपति बप्पा- PICS
फैशन जगत में मेट गाला इवेंट का काफी नाम है। हर साल मेट गाला दुनियाभर में चर्चा बटौरता है। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते ये कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया था लेकिन इस बार जोरों शोरों से मेट गाला आयोजित हुआ और दुनियाभर में छाया भी। इस बार भारत से सिर्फ एक भारतीय ही मेट गाला के रेड कारपेट पर पहुंची।
मेट गाला 2021 के रेड कारपेट पर इकलौती भारतीय सुधा रेड्डी हैं, जिन्होंने इस ग्लोबल कार्यक्रम में जगह हासिल की और सभी का ध्यान खींचा। भारतीय सुधा रेड्डी हैदराबाद की रहने वाली हैं जो कि एक फिलैंथ्रोपिस्ट है। फिलैंथ्रोपिस्ट वह शख्स होता है जो जरुरतमंद लोगों की मदद करता है।

सुधा रेड्डी मेट गाला में दो वजहों से खास चर्चा में रहीं। पहला तो ये कि इस बार वह इकलौती भारतीय थीं जो इस मंच पर पहुंची। उनसे पहले प्रियंका चोपड़ा, हिना खान से लेकर दीपिका पादुकोण व कंगना रनौत जैसी हस्तियां अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। इस बार फिलैंथ्रोपिस्ट सुधा रेड्डी मेट गाला के रेड कारपेट पर नजर आईं।
सुधा रेड्डी के चर्चा में रहने का दूसरा कारण हैं उनका क्लच यानी पर्स। सुधा रेड्डी भगवान गणेश की प्रतिमा से सजा पर्स हाथ में लेकर मेट गाला के रेड कारपेट पर नजर आईं। गोल्डन अवतार में सुधा रेड्डी गणपति बप्पा को साथ लेकर नजर आईं। उनके इस अंदाज को भी भारतीयों ने खूब पसंद किया।

कौन हैं सुधा रेड्डी
सुधा रेड्डी के बारे में बताए तो वह देश के अरबपति मेघा कृष्ण रेड्डी की पत्नी हैं। फिलैंथ्रोपी जगत में सुधा रेड्डी एक बड़ा नाम है। बताया जाता है कि वह गरीबों की मदद के साथ कई सामाजिक कार्य भी करती हैं। वह कैंसर से लेकर भूखमरी जैसे विषयों पर भी काम करती हैं।

सुधा रेड्डी का गाउन
सुधा रेड्डी ने मेट गाला 2021 में बेशकीमती गाउन पहना। गोल्ड और डायमंड से सजा ये गाउन दुनियाभर में चर्चा में रहा। सुधा के गाउन को बनाने के लिए डिजाइनर्स ने 18 कैरेट गोल्ड और 35 कैरेट डायमंड का इस्तेमाल किया। खुद सुधा रेड्डी ने अपने नेल आर्ट से लेकर पर्स व गाउन की झलकियां शेयर की हैं।

किसने किया सुधा रेड्डी का गाउन डिजाइन
Falguni Shane Peacock लेबल को सुधा रेड्डी ने चुना। सुधा की इस ड्रेस को फराह खान ने तैयार किया है जिसे बनाने में कई कारीगरों व डिजाइनों की मेहनत लगी है।

250 घंटें में तैयार हुआ गाउन
डिजाइनर में मीडिया से बातचीत में बताया कि इस बेशकीमती गाउन को बनाने में 250 घंटे के समय लगा। जिसके लिए असली गोल्ड और डायमंड का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं इस गाउन को अमेरा के 50 राज्यों में प्रदर्शित भी किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











