कंगना रनौत मुंबई पहुंची, विरोधियों ने दिखाए काले झंडे- एयरपोर्ट के बाहर उमड़ा हुजूम- PHOTOS

शिवेसना के साथ और तमाम उधल पुथल के बीच मणिकर्णिका एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई पहुंच चुकी है। Y+ सिक्योरिटी के साथ कंगना रनौत हिमाचल से मुंबई आई है। इस दौरान कंगना रनौत के साथ हजारों लोगों का समर्थन नजर आया तो वहीं शिवसेना व शिव सैनिक जैसे संगठनों ने कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने को लेकर विरोध किया। इतना ही नहीं कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक्ट्रेस को काले झंडे भी दिखाए।

कोरोना वायरल के दौरान भी मुंबई एयरपोर्ट पर हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। इस भीड़ में कुछ समर्थक तो कुछ विरोधी हैं। इन सभी गतिविधियों के बीच एयरपोर्ट पर सख्त सुरक्षा भी देखने को मिली। तमाम पुलिसकर्मी एयरपोर्ट पर सुरक्षा संभालते नजर आए।

बता दें कंगना रनौत कोरोना लॉकडाउन के चलते अपने घर हिमाचल मंडी में पिछले कई महीनों से रह रही थीं। इस बीच शिवसेना और खुद के बयानों पर मचे घमासान के बीच 9 सितंबर को कंगना ने दोबारा मुंबई लौटने का फैसला किया। उनके मुंबई लौटने पर भी काफी बवाल मचा हुआ है।

 Kangana Ranaut

दरअसल कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई में सुरक्षित महसूस नहीं होता है। इतना ही नहीं वह बार बार मुंबई की तुलना पीओके से भी करती नजर आईं। इन बयानों पर शिवसेना ने भी आपत्ति जताई और संजय राउत तो इस बीच खुद कंगना पर अपमानजनक टिप्पणी कर बैठे।

इस पूरे प्रकरण के बीच कंगना को केंद्र सरकार की ओर से वाय प्लस सिक्योरिटी मिली। कुछ स्टार्स से लेकर यूजर्स ने इस कदम का भी कठोरता से विरोध जताया। वहीं कंगना लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X