PHOTOS: बेबी सिस्टर अर्पिता के बेबी का 'मामू' सलमान यूं कर रहे इंतज़ार
[तस्वीरें] सलमान खान की बेबी सिस्टर अर्पिता खान शर्मा ने वैलेंटाइन डे अपने बेबी के स्वागत की तैयारियों में मनाया। दरअसल, खान परिवार ने रखी थी अर्पिता के बेबी शावर की पार्टी और यहां सब दिखाई दिए।
अर्पिता खान ने अपनी गोदभराई की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके मां बनने की खुशी जितनी साफ दिखाई दे रही हैं और उतना ही खुश दिख रहा है खान परिवार जो इस पार्टी के होस्ट थे।
[Oooo: तो सलमान की फैमिली में हो गई कैटरीना की वापसी!]
इन तस्वीरों में अर्पिता जेेनेलिया देशमुख और मेरी भाभी एक्टर कांची कौल के साथ भी दिख रही हैं। और मज़ेदार बात ये है कि तीनों ही प्रेगनेंट हैं।
इस साल की गणपति में सलमान खान परिवार को इतना खुश देख सबने कयास लगा लिए थे कि अर्पिता खान परिवार को नई खुशियां देने वाली हैं। यही कारण था कि गणपति इतने धूमधाम से मनाए गए।
[तस्वीरें: गर्लफ्रेंड से दोस्ती निभाना कोई सलमान से सीखे]
वहीं पार्टी में अनुष्का शर्मा, शब्बीर अहलूवालिया, शिल्पा शेट्टी, एली अवराम, स्नेहा उल्लाल, रितेश जेनेलिया और कबीर खान - मिनी माथुर दिखे।
देखिए तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications