आजाद के लिए ये क्या बन गए आमिर खान और किरण राव, इन फेमस किरदारों की नकल उतारी
Recommended Video

सुपरस्टार आमिर खान अक्सर अपने परिवार के साथ फुर्सत के लम्हों को एंजॉय करते और उनके साथ मस्ती करते हुए नजर आ ही जाते हैं। हाल ही में बेटे आजाद के लिए आमिर खान ने कुछ ऐसा किया जो कि काफी ज्यादा क्यूट था और विचित्र भी था। दरअसल आमिर खान ने फ्रेंच कॉमिक बुक सीरीज 'एस्टेरिक्स' के किरदारों की नकल करते हुए वैसी ही वेशभूषा धारण की और इसमें आजाद की मम्मी किरण राव ने भी उनका साथ दिया।
दोनो की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये मौका आजाद के दोस्तों के साथ बच्चा पार्टी का था और इसमें आमिर खान भी बच्चे बने हुए नजर आए और ओबेलिक्स के किरदार की नकल उतारी हुई थी।

इसके अलावा आमिर खान हाथ में दिख रहे एक कुत्ते को डॉगमैटिक्स का किरदार दिया और उनके बेटे आजाद मुख्य किरदार एस्टेरिक्स के रूप में नजर आ रहे थे।
बात करें किरण राव की तो वो गेटाफिक्स द ड्रूअड के किरदार में नजर आ रहीं थीं। ये फोटोज आमिर खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। आइए एक नजर डालते हैं आमिर खान की इन्ही तरह की विचित्र तस्वीरों पर...


Click it and Unblock the Notifications