#Shock: अक्षय कुमार - रजनीकांत स्टारर 2.0 के सेट पर तमाशा, एक गिरफ्तार
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 यानि कि रोबोट सीक्वल के सेट पर काफी तमाशा हो चुका है। शाम से ही फिल्म सेट पर अफरातफरी मच गई और अब एक आदमी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 जो कि रजनीकांत की फिल्म रोबोट का सीक्वल है, विवादों में घिर गया है। शाम से ही फिल्म के सेट पर अफरा तफरी मची और अब फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूरा किस्सा है केवल फिल्म के सेट और कास्ट और क्रू की तस्वीरें खींचने का जिसके लिए इंडिया टुडे के दो फोटोजर्नलिस्ट पहुंचे थे लेकिन सेट पर एक बाउंसर ने उनके साथ बद्तमीज़ी और मारपीट की जिसके बाद मामला बढ़ गया।

फिल्म के डायरेक्टर शंकर ने सबसे माफी मांगी है और कहा कि ऐसी घटना होनी नहीं चाहिए थी और वो दिल से इस बात का खेद प्रकट करते हैं।लयका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म में एमी जैक्सन भी प्रमुख भूमिका में हैं।
2.o रजनीकांत की फिल्म 'एंथीरन' का सीक्वल है। इसका संगीत दो बार ऑस्कर जीत चुके संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है।
फिल्म में अक्षय नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ वह तमिल फिल्म उद्योग में कदम रखने जा रहे हैं।
वेैसे ब़ॉलीवुड में कई साउथ रीमेक की हो रही है तैयारी -


Click it and Unblock the Notifications