फोटोग्राफर ने नोरा फतेही को बोल दिया 'नोरा पाजी', आया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल!
अभिनेत्री नोरा फतेही काफी समय से अपने शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं। इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो आपको हंसाने वाली है। दरअसल एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नोरा फतेही और गुरु रंधावा मीडिया के सामने हैं और उनकी तस्वीरें क्लिक हो रही हैं। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने कुछ ऐसा बोल दिया कि सभी जोर से हंसने लगे और नोरा फतेही भी शरमा गईं।
दरअसल फोटोग्राफर ने नोरा फतेही को 'पाजी' बोल दिया था, जी हां अपने गाने डांस मेरी रानी को लेकर गुरु और नोरा बात कर रहे थे कि अचानक किसी ने उनको 'नोरा पाजी' कहकर बुलाया।

इसके बाद नोरा ने इसे दोहराया और हंसने लगी। गुरु रंधावा समेत सभी लोग इस बात को सुनकर ठहाका लगाने लगे और नोरा फतेही शरमा गईं। नोरा ने कहा कि, ''अच्छा हुआ उसने बहन जी नहीं बोला।''

गुरु रंधावा और नोरा फतेही
गुरु रंधावा और नोरा फतेही लंबे समय से इस गाने डांस मेरी रानी को लेकर बिजी थे और अब ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी शूटिंग को लेकर नोरा और गुरु रंधावा गोवा में स्पॉट किए गए थे और बीच पर मस्ती करते दिखे थे।

डेट कर रहे हैं
कुछ रिपोर्ट्स का कहना था कि गुरु रंधावा और नोरा फतेही डेट कर रहे हैं लेकिन किसी तरह का आधिकारिक खुलासा इसको लेकर नहीं हुआ है। इस गाने से पहले दोनों नाच मेरी रानी गाने का हिस्सा बने थे और इस गाने के चार्टबस्टर हो जाने के बाद फैंस की मांग पर डांस मेरी रानी बना है।

शानदार डांसर हैं
नोरा फतेही को लेकर मशहूर है कि वो शानदार डांसर हैं। हाल ही में वो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं और फैंस उनके जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। नोरा फतेही ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

पॉजिटिव पाई गईं हैं
उनका कहना था कि वो पॉजिटिव पाई गईं हैं और अब उन्होने सभी से खुद को अलग कर लिया है। नोरा फतेही कुछ समय पहले एक फिल्म का हिस्सा बनीं थीं जहां उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

भुज
हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया की, इसमें नोरा फतेही ने एक जासूस का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications