Photo: नीना गुप्ता ने करवाया न्यू हेयरकट, गूगल से कहा- अब तो लिख दो मेरी उम्र कम
बेहतरीन अदाकारों में शुमार नीना गुप्ता अक्सर अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी एक्टिंग की प्रतिभा के चलते उनकी फिल्म 'द लास्ट कलर' ऑस्कर में नॉमिनेट हुई थी। इसके बाद हाल में ही 'पंगा' फिल्म से एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उनकी उम्र नहीं बल्कि उनकी प्रतिभा के चलते उन्हें लगातार इंडस्ट्री में काम ऑफर होता है। इस बीच नीना गुप्ता का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी तस्वीर खुद नीना गुप्ता ने साझा की है।
नीना गुप्ता ने नया हेयर लुक कैरी किया है। उन्होंने हेयर कट करवाया है और तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। इस फोटो में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं और उनपर ये लुक काफी जच रहा है।

साथ ही नीना गुप्ता ने इस फोटो पर लिखा कि अरे गूगल अब तो मेरी उम्र कम लिख दो। एक्ट्रेस की फोटो और ये कैप्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











