अजय देवगन की हीरोइन मधु की बेटी अमेया है उनसे भी कई गुना खूबसूरत तस्वीर देख यूजर ने की माधुरी दीक्षित से तुलना

साल 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे हर किसी के जहन में बसी हुई है। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे। इतना ही नहीं इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मधु भी देखी गई थी। इसी फिल्म से अजय देवगन का करियर आसमान छूने लगा था। एक्टर की बेहतरीन फिल्मों में से ये एक फिल्म मानी जाती है। लेकिन आपको बता दें कि मधु ने इस फिल्म में नजर आने के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली। लेकिन आज भी उन्हें फ़िल्म 'फूल और कांटे' की पूजा के नाम से ही जाना जाता है।
मधु सोशल मीडिया पर बेटियों के साथ करती हैं तस्वीरें शेयर
मशहूर एक्ट्रेस मधु बॉलीवुड से थोड़ा दूरी बनाए हुए हैं लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर उनका ग्लैमर हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। इन दिनों मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस मधु की बेटी अमेया उनसे भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है। एक्ट्रेस की दो बेटियां हैं। जिनका नाम अमेया और किआ है। दोनों ही बेहद खूबसूरत है। लेकिन इन दिनों मधु की बेटी अमेया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हुई नजर आई। बता दें कि मधु अपनी बेटियों के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आती है और तस्वीरें भी शेयर करती हैं।
तस्वीरें देख यूजर्स ने अमेया की माधुरी दीक्षित से कर डाली तुलना
लेकिन कुछ वक्त पहले मधु अपनी बेटी अमेया के साथ काफी खूबसूरत पल बिताते हुए नजर आई थी। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया और इन तस्वीरों में मां बेटी की ब्लैक जैकेट की ट्विंनिंग जबरदस्त थी। पार्टी की भी कुछ तस्वीरें सामने आई। जिसमें मां बेटी की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त नजर आई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु की बेटियों की खूबसूरती देख फैंस भी खुद को रोक नहीं पाए और तस्वीरों पर जमकर कमेंट की। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा कि अगर आज बॉलीवुड में रहती तो सबकी छुट्टी हो जाती। वही एक और यूजर ने कमेंट करते हुए अमेया की माधुरी दीक्षित से तुलना की और कहा की दूसरी माधुरी दीक्षित है।


Click it and Unblock the Notifications











