कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'फोन भूत' के रिलीज डेट की घोषणा, देंखे फर्स्ट पोस्टर

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट की अपकमिंग एडवेंचर कॉमेडी 'फोन भूत' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। एक हॉरर ट्विस्ट के साथ पेश की जा रही ये फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

हाल ही में फिल्म के मजेदार पोस्टर को साझा करते हुए निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट का एलान किया है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक में लीड एक्टर्स नजर आ रहें है और ये हर तरफ खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

phone-bhoot-katrina-kaif-ishaan-khatter-siddhant-chaturvedi-film-gets-a-release-date-see-poster

गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, फोन भूत एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसके प्रमुख रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं।

कोई दो राय नहीं कि कैटरीना फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। कोविड की वजह से ये फिल्म लंबे समय से टलते आ रही है। पहले यह इसी साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।

खास बात है कि फोन भूत ऋतिक रोशन- सैफ अली खान की बहुचर्चित फिल्म 'विक्रम वेधा' के महज एक हफ्ते बाद ही रिलीज हो रही है। ऐसे में यदि विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती है, तो 'फोन भूत' को ओपनिंग के मामले में थोड़ा नुकसान सहना पड़ सकता है।

कैटरीना कैफ इससे पहले साल 2021 में फिल्म सूर्यवंशी में नजर आई थीं। वहीं, एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों में शामिल है- मैरी क्रिसमस, टाइगर 3 और ज़ी ले जरा। इनमें कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ के प्री- प्रोडक्शन पर काम शुरु है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X