Phone Bhoot: 'किन्ना सोना' गाने का टीजर रिलीज, डांस के साथ दिखा कैटरीना कैफ का ग्लैमरस अवतार
कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'फोन भूत' के ट्रेलर को हाल ही में लॉन्च किया गया है। ट्रेलर को दर्शकों और समीक्षकों से काफी तारीफें मिली। उनका मानना है कि यह इस साल रिलीज होने वाली बेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है। वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने 'किन्ना सोना' का टीजर जारी कर दिया है।

'किन्ना सोना' गाने का टीजर दर्शकों के बीच उत्साह के स्तर को और भी अधिक बढ़ा देगा। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान विशेष रूप से मीडिया और कुछ प्रशंसकों को एक सरप्राइज के रूप में इस गाने को दिखाया गया था।
तनिष्क बागची द्वारा रचित और लिखा गया यह गाना एक महल की पृष्ठभूमि पर शूट किया गया है, जिसमें कैटरीना अपने को-स्टार्स ईशान और सिद्धांत के साथ ग्लैमरस अवतार में दिख रही हैं। साथ ही कैटरीना कैफ एक शानदार डांसर मानी जाती हैं तो वही ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी उनके साथ शानदार मूव्स करते दिख सकते हैं। शादी के पहली बार रिलीज होने जा रही कैटरीना कैफ के सेंसेशनल लुक को उनके फैंस अवश्य पसंद करेंगे।
फिल्म का ट्रेलर लॉन्च के दिन यू ट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा था और केवल 24 घंटों में लगभग 30 मिलियन व्यूज को पार कर गया था। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, फोन भूत एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इसके हेड रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











