दिल से इंडियन हूं : शाहरूख खान

Shahrukh-khan
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का मानना है कि वे आधे हैदराबादी और आधा पठान हैं, लेकिन दिल से भारतीय हैं। अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद आए शाहरुख ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, ''मेरी मां हैदराबाद की थी, इसलिए मैं आधा हैदराबादी हूं। जबकि पिता जी की वजह से मैं आधा पठान हूं।""

देखें : सलमान से डरते हैं करन जौहर

अपने दमदार अभिनय से खूब वाहवाही बटोरने वाले शाहरुख ने अपने जीवन के विषय में कहा, ''मेरी दादी मां कश्मीर से थीं, इसलिए मेरे अंदर कुछ कश्मीरियत भी है। मैं दिल्ली में पैदा हुआ, लेकिन मुंबई में रह रहा हूं।""

किंग खान ने कहा, ''मेरी पत्नी गौरी पंजाबी है, जबकि मेरी क्रिकेट टीम कोलकाता नाइटराइडर्स है। इन सबके बावजूद मैं दिल से भारतीय हूं।""
गौरतलब है कि दिल्ली में जन्मे शाहरुख ने राजधानी के हंसराज कॉलेज और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। शाहरुख अपने माता-पिता के निधन के बाद फिल्मों में हाथ आजमाने के लिए मुंबई चले गए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X