अनुष्का शर्मा की 'फिल्लौरी'.. Box Office पर ऐवरेज शुुरुआत.. जानें रिपोर्ट
अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी आज रिलीज हो चुकी है। यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही फिल्म की शुरूआत।
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को पसंद भी आ रही है। बता दें, यह अनुष्का शर्मा प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म है। फिल्म ने उत्तर भारत में अच्छी शुरुआत ली थी, लेकिन बता दें फर्स्ट शो का हाल काफी ऐवरेज रहा है।
[साल की चौथी 100 करोड़ी फिल्म.. 2017 की धमाकेदार शुरुआत!]
नई दिल्ली और पंजाब में फिल्म ने 40 प्रतिशत तक की occupancy दिखाई। लेकिन देश के बाकी शहरों में हाल कुछ ठीक नहीं रहा। मुंबई, बैंगुलुरु समेत बाकी मेट्रो शहरों में फिल्म की ओपनिंग 15.20 प्रतिशत ही रही है।

फिल्लौरी को समीक्षकों से काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, दर्शकों को भी फिल्म अच्छी लग रही है। लिहाजा, बॉक्स ऑफिस पर इसका असर शनिवार, रविवार को भी दिख सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड तक फिल्म 15 करोड़ तक की कमाई कर जाएगी।
जबकि फिल्म से लगभग 4 करोड़ तक की ओपनिंग की उम्मीद है। अच्छी बात यह है कि फिल्लौरी मात्र 21 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए समय है.. यदि पहले वीकेंड पर फिल्म 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती है तो आसानी से पहले हफ्ते में फिल्म बजट निकाल लेगी।


Click it and Unblock the Notifications











