TRAILER: अनुष्का शर्मा की 'फिलौरी'.. ऐसा ट्रेलर कभी ना देखा होगा!
यहां देंखे फिल्म फिलौरी का ऑफिशियल ट्रेलर। फिल्म में अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ और सूरज शर्मा मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
अनुष्का शर्मा धीरे धीरे बॉलीवुड में छा चुकी हैं। पिछले साल सुल्तान और ऐ दिल है मुश्किल, दो सुपरहिट बैक टू बैक देने के बाद 2017 में अनुष्का आ रही हैं अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'फिलौरी' के साथ। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।
कोई शक नहीं कि यह ट्रेलर शानदार है। अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा स्टारर यह फिल्म कई मायने में बाकी फिल्मों से अलग नजर आ रही है। बता दें, यह फिल्म है भूतनी की.. और भूतनी हैं अनुष्का शर्मा..
''मुझे नहीं लगता कि मैं बॉक्स ऑफिस KING हूं....''
अंशाई लाल के निर्देशन में बनी यह इस रोमांटिक- कॉमेडी है। अनुष्का- दिलजीत दोसांझ की जोड़ी अभी से चर्चा बटोर रही है। ट्रेलर में भी दोनों छाए रहे। वहीं, दिलजीत की दिल छू लेने वाली आवाज भी आप ट्रेलर में सुन पाएंगे।
यहां देंखे फिलौरी का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications
