1st Day 1st Show: शानदार है अनुष्का शर्मा की 'फिल्लौरी'.. बिल्कुल अलग.. सुपरहिट
अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी रिलीज हो चुकी है। यहां जानें दर्शकों को कैसी लग रही है यह फिल्म। देंखे रिएक्शन।
अनुष्का शर्मा- दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'फिल्लौरी' देशभर में रिलीज हो चुकी है। जैसा की अनुष्का शर्मा की फिल्म से उम्मीद थी, फिल्लौरी एक दिलचस्प विषय पर बनी शानदार फिल्म है। फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो खत्म हो चुका है। लिहाजा, यहां जानें दर्शकों को कैसी लगी यह अनोखी फिल्म।
सलमान, शाहरूख, अक्षय कुमार.. इनकी फिल्मों के साथ भी ऐसा हुआ!
बता दें, फिल्लौरी कहानी है कनन (सूरज शर्मा) की, जिसकी शादी होने वाली होती है। लेकिन शनि का प्रभाव कम करने के लिए पहले उसे एक पेड़ से शादी करनी होती.. ट्विस्ट ये है कि पेड़ पर शशि (अनुष्का) का भूत होता है। शशि भूत होती है, जिसे अपना कुछ अधूरा काम पूरा करना होता है। अब कनन और उसकी मंगेतर शशि की मदद करते हैं। फिल्म में कई तरह के ट्विस्ट आपको मिलेंगे।

बहरहाल, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई करती है, यह तो कुछ घंटों बाद ही पता चलेगा। लेकिन उससे पहले यहां जानें कि फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











