फिल्लौरी का नया डायलोग प्रोमो...'कहां गया वो'
फिल्लौरी का नया डायलोग प्रोमो आया है जिसे देखकर आपकी दिलचस्पी बढ़ जाएगी।
अनुष्का शर्मा फिल्लौरी के प्रमोशन में जी जान से लगी हुई हैं और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। आज फिल्लौरी का डायलोग प्रोमो आया है जो काफी मजेदार है। जैसा कि आप सब जानते हैं कि अनुष्का शर्मा फिल्म में भूत बनी हैं और वो भी काफी क्यूट भूत।
बस भूत के ही अंदाज में बाकी भी उनसे डरते नजर आ रहे हैं। वहीं डायलोग प्रोमो में दिलजीत दोसांझ भी है। अब इस प्रोमो के साथ एक्साइटमेंट और बढ़ गई है कि आखिर फिल्म में क्या क्या होगा और दिलजीत दोसांझ का क्या रोल होगा।आप भी देखिए ये डायलोग प्रोमो।
अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर खासकर अपनी फिल्म फिल्लौरी का तगड़ा प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म के लिए वो #ShashiWasThere करके नयी मजेदार तस्वीरें डाल रही हैं जैसे उन्होंने ऑस्कर की गड़बड़ी के बारे में तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि मैं तो कब से वहां बोल रही थी कि कोई सुन ही नहीं रहा था।
लोगों को भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म काफी मजेदार भी लग रही है और सबसे खास बात ये है कि अनुष्का शर्मा खासकर इन दिनों अपने करियर के बुलंदियों पर हैं। उनकी हर फिल्म लगातार हिट हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications