फिलिप के निधन से बॉलीवुड की भी आंखें नम
किसने सोचा था कि मात्र 25 वर्ष की आयु में ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ फिलिप ह्यूज का निधन हो जाएगा। फिलिप को हाल ही में सिडनी में खेल जा रहे साउथ वेल्स के खिलाफ मैच के दौरान फिलिप को बल्लेबाज द्वारा फेंकी गयी तेज गेंद से सिर में चोट लग गयी। फिलिप उसी वक्स मैदान में ही गिर पड़े और उन्हें जल्दी से अस्तपताल ले जाया गया।

फिलिप की हालत बेहद नाजुक थी और आखिरकार अस्पताल में उनकी मौत हो गयी। फिलिप की मौत से दुनिया भर में मौजूद क्रिकेट के फैंस बेहद दुखी हैं साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी फिलिप के अकस्मात निधन पर शोक जताया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा मैं फिलिप ह्यूज के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। ईश्वर करे कि ये हादसा दुनिया भर के क्रिकेटरों व आम लोगों को थोड़ा सचेत करे।
वरुण धवन ने लिखा अभी अभी दुबई पहुंचा और फिलिप के निधन की खबर सुनी। बहुत दुख है।
नील नितिन मुकेश ने लिखा बेहतरीन क्रिकेटर फिलिप ह्यूज के निधन पर बहुत दुख है।
अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया ये बहुत दुखभरी खबर है। ईश्वर फिलिप की आत्मा को शांति दे।
राहुल बोस ने ट्वीट किया अभी अभी रमन लांबा के बाद ऐसी खबर पहली बार सुन रहा हूं। फिलिप का निधन क्रिकेट की दुनिया के लिए बेहद दुख भरी बात है।
नेहा धूपिया ने लिखा फिलिप बहुत जल्द 22 यार्ड्स छोड़कर चले गये। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
पल्लवी शारदा जो कि एक इंडियन ऑस्ट्रेलियन अभिनेत्री हैं ने लिखा फिलिप आपके साथ बिताए गये कुछ लम्हे और वो हंसी मुझे जिंदगी भर याद रहेगी। आप हमेशा याद आएंगे। आपके परिवार के लिए मैं ढ़ेर सारी प्रार्थना करती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











