फटा पोस्टर निकला हीरो देखी शाहिद के प्यार में- ट्विटर रिव्यू
शाहिद कपूर और इलियाना डी क्रूज की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो ने बॉक्स ऑफिस पर एक डीसेंट ओपनिंग की है। फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म को देखने के बाद लोगों ने फिल्म को लेकर काफी अच्छे और पॉजिटिव कमेंट्स दिये हैं। फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म में शाहिद कपूर ने अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत लिया और उन्हें हर एक सीन में हंसने पर मजबूर कर दिया। शाहिद कपूर और इलियाना के अलावा फिल्म में निगेटिव किरदारो ने भी खूब रंग जमाया। शाहिद कपूर ने फिल्म में सलमान खान के फैन का किरदार निभाया है लेकिन ऐसा नहीं है कि पूरी फिल्म में शाहिद सलमान की पूजा कर रहे हैं बल्कि सिर्फ एक सीन में शाहिद को खुद सलमान खान से कहते दिखाया गया है कि वो सलमान के बहुत बड़े फैन हैं।
शाहिद कपूर के अलावा फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरी, दर्शन जरियावाला, जाकिर हुसैन, मिथिलेश चतुर्वेदी और संजय मिश्रा भी साइड रोल्स में हैं। इसके अलावा शाहिद कपूर और नर्गिस फाखरी का एक डांस नंबर भी फिल्म में शूट किया गया है जो कि काफी हैपनिंग और एक ही बार में लोगों को लबों पर चढ़ने लायक है। सलमान खान ने फटा पोस्टर निकला हीरो में केमिया किया है और फिल्म के फर्स्ट हाफ में एक सीन में सलमान खान भी दिखाई देते हैं। सलमान खान से शाहिद कपूर ऑटोग्राफ लेते हैं और कहते हैं कि वो एक दिन उनके जैसा बनना चाहते हैं।
राजकुमार संतोषी ने सलमान खान के जरिये फटा पोस्टर निकला हीरो में अंदाज अपना अपना फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट भी कर दी है। सलमान खान ने फिल्म में कहा है कि अंदाज अपना अपना पार्ट 2 आमिर के साथ एक बार फिर से नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











