फटा पोस्टर.. में सलमान हैं सरप्राइज गिफ्ट- दर्शकों का रिव्यू
फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म को देखने के बाद लोगों ने काफी सारे बेहतरीन कमेंट्स दिये हैं। सभी को ये फिल्म इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने फिल्म को देखने के बाद कहा कि उनका तो हाल ही बेहाल हो गया फटा पोस्टर देखते देखते और हंसते हंसते। शाहिद कपूर काफी दिनों बाद इतनी बेहतरीन अदाकारी करते दिखे हैं और उनका ये रुप उनके फैन्स को भी काफी प्रभावित कर गया। शाहिद कपूर ने फिल्म के रिलीज से पहले जो कहा था कि उनकी फिल्म में वो पहले से काफी बेहतर और अलग नज़र आएंगे फिल्म देखने के बाद सभी को यकीन हो गया कि वाकई बतौर एक्टर शाहिद में काफी बदलाव आ गये हैं।
इलियाना डीक्रूज ने भी इस फिल्म में इतनी अलग और हटकर एक्टिंग की है कि लोग हैरान थे कि आखिर बर्फी की चुपचाप और सीरियस लड़की एकाएक इतनी कॉमेडियन कैसे हो गयी। इलियाना ने भी कहा कि असर में वो रियल लाइफ में काफी सीरियस रहती हैं। फटा पोस्टर के लिए जब उन्हें बोला गया तो वो पहले थोड़ा हैरान थीं कि वो इस किरदार को कर पाएंगी या नहीं। लेकिन संतोषी जी ने इलियाना को यकीन दिलाया कि वो इस किरदार के साथ पूरा न्याय कर पाएंगी। इलियाना ने ये भी काफी मेहनत के साथ इस किरदार को निभाया और फिल्म की रिलीज के बाद अब वो काफी खुश हैं कि उनकी फिल्म को इतना अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है।
फटा पोस्टर निकला हीरो एक पारिवारिक एंटरटेनर फिल्म है। और शुक्रवार को इस फिल्म ने कापी अच्छी ओपनिंग की है। यूं लग रहा है कि शाहिद कपूर की अब तक की सभी फिल्मो में सबसे बड़ी ओपनर फटा पोस्टर निकला हीरो ही साबित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











