फटा पोस्टर निकला हीरो शाहिद की सबसे बड़ी ओपनर!

फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म के रिलीज से पहले ही राजकुमार संतोषी ने कहा कि ये फिल्म शाहिद कपूर के दिन ही बदल देगी। उसके बाद शाहिद ने भी कहा कि राज कुमार संतोषी ने शाहिद के अंदर के हीरो को एक नयी पहचान दी है और उन्हें काफी कुछ सिखाया है। उनको जो भी पेंच टाइट थे उन्हें ढीला कर दिया है और बतौर एक्टर काफी मजबूत कर दिया है। फिल्म के रिलीज होते ही पहले ही दिन फटा पोस्टर निकला हीरो ने बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत पकड़ बनानी शुरु कर दी है। अभी तक के ट्रेंड के अनुसार फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म पहले ही दिन कुल 10 करोड़ी की कमाई कर सकती है जो कि शाहिद कपूर की अब तक की सभी फिल्मों से ज्यादा है।

शाहिद कपूर इलियाना डीसूजा की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो एक लड़के विश्वास राव की कहानी है जो कि हीरो बनना चाहता है लेकिन किस्मत उसे एक नकली पुलिस बना देती है और उसके बाद उसकी जिंदगी में इतने सारे ट्विस्ट आते हैं कि विश्वास राव हीरोगीरो छोड़कर पुलिसगीरी करने लगता है। फटा पोस्टर में शाहिद कपूर के पंच काफी बेहतरीन हैं और फिल्म को देखते समय हंसी को कंट्रोल कर पाना तो नामुमकि ही है। साथ ही फिल्म में सलमान खान का भी एक सीन है जिसमें आकर सलमान खान अंदाज अपना अपना पार्ट 2 का अनाउंसमेंट करते हैं। कुल मिलाकर काफी समय बाद फटा पोस्टर निकला हीरो जैसी फैमिली कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई है और लोगों के लिये इस वीकेंड इससे अच्छा कोई ऑप्शन नहीं है।

शाहिद कपूर के हिचकोले लेते करियर के लिए फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म काफी अच्छी साबित हो रही है और लोगों की यही उम्मीद है कि फटा पोस्टर से शाहिद कपूर की किस्मत के तारे चमकने शुरु हो जाएंगे। शाहिद ने फिल्म में कॉमेडी एक्शन सभी कुछ बेहतरीन किया है। लोग उन्हें देखकर काफी हैरान थे कि इतने समय तक आखिर ये हीरो था कहां। शाहिद ने सभी को हैरान कर दिया अपनी परफॉर्मेंस से।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X