फटा पोस्टर निकला हीरो में शाहिद के ढीले हो गये सारे पेंच!
शाहिद कपूर की राजकुमार संतोषी के साथ पहली फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर फुल ऑन कॉमेडी करते नज़र आएंगे लेकिन आप ऐसा मत सोचिये कि शाहिद कपूर के पेंच इसलिए ढीले हो गये हैं। बल्कि ये बात खुद शाहिद कपूर ने कही है कि राजकुमार संतोषी ने बतौर एक्टर शाहिद के जितने भी पेंच कसे हुए थे उन्हें ढ़ीला कर दिया है यानी कि अब शाहिद बतौर एक्टर काफी खुल गये हैं और उनके अंदर किसी भी चीज को लेकर कोई हिचकिचाहट नहीं रह गयी है। शाहिद कपूर ने ये भी कहा कि राजकुमार संतोषी जी का ये कहना कि फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म से शाहिद कपूर की एक नयी शुरुआत हुई है तो उनका कहना सही ही है।
फटा पोस्टर निकला हीरो में शाहिद कपूर के साथ इलियाना डी क्रूज भी मुख्य भूमिका में हैं। शाहिद ने कहा कि इलियान बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस हैं और उनके बारे में सबसे पहली चीज जो शाहिद को पता चली वो थी इलियाना की बेली डांसिग। शाहिद ने कहा उनके डांस को देखकर शाहिद बहुत इंप्रेस हुए थे। शाहिद कपूर ने कहा कि इलियाना बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस हैं। साथ ही शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म के बारे में बिताते हुए कहा कि वो फटा पोस्टर निकला हीरो में सलमान खान के फैन की भूमिका निभा रहे हैं।
सलमान खान के बारे में बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा कि जिस जेनरेशन से शाहिद कपूर हैं वो जेनरेशन सलमान खान, शाहरुख खान की फैन है। सलमान और शाहरुख के फैन तो शाहिद कपूर हैं ही और उन्हें सलमान खान का फैन का रोल प्ले करने में काफी मजा भी आया था। शाहिद ने कहा कि फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म में सिर्फ कॉमेडी है लेकिन साथ ही कुछ सोशल मैसेज भी है। लेकिन इससे फिल्म की कॉमेडी में कुछ असर नहीं पड़ता।


Click it and Unblock the Notifications