‘फटा पोस्टर निकला हीरो' पर टिका शाहिद का भविष्य
लंबे समय बाद शाहिद कपूर की फिल्म आ रही है 'फटा पोस्टर निकला हीरो',जिसकी वजह से वह एक बार फिर से चर्चा में आये हैं। शाहिद कपूर के करियर के लिए इस फिल्म का सफल होना बहुत जरूरी है। लंबे अरसे से एक हिट की दरकार लिये शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में बर्फी फेम अभिेनेत्री इलियाना डीक्रूज लीड रोल में हैं।
हाल ही में फिल्म का फर्स्टलुक जारी किया गया है जो कि काफी रोमांचक रहा। फिल्म के पोस्टर में शाहिद कपूर एक पोस्टर को फाड़कर बाहर निकलते दिखायी पड़ रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। फिल्म आजकल के सारे मसालों से भरपूर है, जिसके बारे में खुद शाहिद कपूर ने मीडिया को बताया ।
फिल्म 20 सितंबर को पर्दे पर दस्तक देगी इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं। फिल्म एक एक्शन कॉमेडी है। राजकुमार संतोषी ने इससे पहले अजब प्रेम की गजब कहानी .. नाम की हिट फिल्म बनायी थी। इसलिए इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में शाहिद कपूर एक्शन भी करेंगे, रोमांस भी और मस्त कॉमेडी भी। इलियाना की भी यह दूसरी हिंदी फिल्म है, जिसमें वह सोलो हिरोईन हैं। देखते हैं फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या गुल खिलाती है?
आईये आपको दिखाते हैं 'फटा पोस्टर निकला हीरो' की चुनिंदा तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











