मायावती से प्रेरित नेहा धूपिया

By Jaya Nigam
मायावती से प्रेरित नेहा धूपिया

फ़िल्म 'फंस गया रे ओबामा' के म्यूज़िक लॉन्च के मौके पर उसके कलाकार

अपनी नई फ़िल्म ‘फंस गया रे ओबामा’ के लिए अभिनेत्री नेहा धूपिया ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती से प्रेरणा ली है.

नेहा ने इस रोल के लिए मायावती के लहज़े को अपनाने की कोशिश की है. वो कहती हैं, “मैंने मायावती के बहुत सारे वीडियो देखे. उनका ठेठ उत्तरप्रदेश का उच्चारण है और वो बहुत अधिकार के साथ बोलती हैं. मैंने वैसे ही बोलने की कोशिश की है.”

फ़िल्म ‘फंस गया रे ओबामा’ में नेहा धूपिया एक पश्चिमी उत्तरप्रदेश की एक गैंगस्टर का किरदार निभा रही हैं. वो एक महिलाओं के गैंग की मुखिया हैं.

मंदी का असर गैंगस्टर्स पर भी

फ़िल्म में नेहा धूपिया के अलावा रजत कपूर, अमोल गुप्ते, मनु ऋषि और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे. इसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है.

रजत कपूर एक अमरीका में रह रहे ऐसे प्रवासी भारतीय का किरदार निभा रहे हैं जो वैश्विक मंदी के चलते रातों-रात दिवालिया हो जाता है. इससे उबरने के लिए वो भारत में अपनी पुश्तैनी ज़मीन बेचने आता है जहां उसका अपहरण हो जाता है.

वो कहते हैं, “दुनिया भर में आर्थिक मंदी का जो असर पड़ा है इस फ़िल्म में उस बारे में बात की गई है. कैसे इस मंदी से अमरीका में रह रहा एक प्रवासी भारतीय ही नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर्स भी प्रभावित हैं.

फ़िल्म के निर्देशक सुभाष कपूर कहते हैं, “मेरी फ़िल्म के मुख्य किरदार मंदी में फंसे है. उन्हें लगता है कि इस मंदी से सिर्फ़ अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ही उन्हें निजात दिला सकते हैं. हमने ये एक हल्के-फुल्के तरीके से दिखाने की कोशिश की है. ये बहुत गंभीर कॉमेडी है जिसमें आप शुरु से लेकर अंत तक हंसते रहेंगे.”

गीत-संगीत के बिना फ़िल्म

हाल ही में मुम्बई में फ़िल्म के संगीत का लॉन्च हुआ जिस मौके पर कलाकारों ने मीडिया से बात की.

लेकिन मज़े की बात ये है कि फ़िल्म में एक भी गीत नहीं है. इस बारे में सुभाष कपूर कहते हैं, “फ़िल्म में गीत नहीं हैं. जिस तरह से नाच, गाना और संगीत हिंदी फ़िल्मों में होता है उसकी ज़रुरत इस फ़िल्म को नहीं थी. लेकिन इन सब बातों की कमी आपको फ़िल्म में लगेगी. हां, आजकर म्यूज़िक वीडियो फ़िल्म को प्रमोट करने का अच्छा तरीका है और हमने भी उसे ही ध्यान में रखकर एक प्रमोशनल विडियो बनाया है.”

फ़िल्म के लिए नेहा धूपिया ने गाने में रैप किया है. इस बारे में वो कहती हैं, “मेरे निर्देशक ने जब मुझसे कहा कि मुझे ये करना है तो मैंने इंकार कर दिया. मैंने कहा कि मुझे तो गाना भी नहीं आता और मेरी आवाज़ इतनी ख़राब है. उन्होंने कहा कि मुझे ख़राब आवाज़ ही चाहिए. तो मैंने कहा कि ठीक है, फिर मैं आ जाती हूं.”

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X