»   » #PhatomWeek: क्या सलमान खान की सक्सेस का मिलेगा कैटरीना - सैफ को फायदा?

#PhatomWeek: क्या सलमान खान की सक्सेस का मिलेगा कैटरीना - सैफ को फायदा?

[बॉलीवुड समाचार] इसे कहते हैं मीलों की दूरी। कबीर खान की दो फिल्मों में इतना अंतर है कि कोई सोच नहीं सकता। बजरंगी भाईजान पाकिस्तान में रिकॉर्ड बना रही है तो फैंटम की रिलीज़ तक पर बैन लग चुका है। हालांकि फैंटम की रिलीज़ को फरवरी से काफी टाला गया क्योंकि फिल्म काफी हद तक अक्षय कुमार की बेबी से मेल खा रही थी। अब जब कबीर खान बजरंगी भाईजान से सफलता का स्वाद बखूबी चख चुके हैं, ऐसे में फैंटम को उस सफलता का थोड़ा फायदा मिलने की उम्मीद तो है।

फिल्म 26/11 के धमाकों पर बनी है और फिल्म में सैफ अली खान काफी अलग किरदार में नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में उनका एक ही डायलॉग - उनके घर में घुसकर मारेंगे - फिल्म के मंसूबे साफ कर रहा है। फिल्म इस हफ्ते रिलीज़ हो रही है और फिल्म की किस्मत सैफ अली खान और कैटरीना कैफ के कंधों पर टिकी है। जानिए फिल्म से जुड़ी अब तक की सारी बातें, इस फैंटम RECAP में -

26/11 हमले

26/11 हमले

फिल्म 26/11 के धमाकों पर बनी है और फिल्म में सैफ अली खान काफी अलग किरदार में नज़र आ रहे हैं।

हाफिज़ सईद ने कराया बैन

हाफिज़ सईद ने कराया बैन

हाफिज़ सईद की याचिका के बाद पाकिस्तान में फैंटम की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया। उनकी मानें फिल्म 26/11 हमलों के बाद की स्थिति पर आधारित है जिसमें उसके संगठन के खिलाफ गंदा प्रचार किया गया है।

 

हंस पड़े कबीर खान

हंस पड़े कबीर खान

ऐसा व्यक्ति जो हमारे हिसाब से MOST WANTED आतंकवादियों की लिस्ट का एक नाम है, उसने मेरी फिल्म को प्रतिबंधित करने के लिए याचिका दायर की है। यह मेरे लिए काफी मज़ाकिया था। - कबीर खान

शानदार सी फैंटम सेल्फी

शानदार सी फैंटम सेल्फी

झलक दिखला जा के सेट पर सैफ अली खान और कैटरीना कैफ फैंटम को प्रमोट करने पहुंचे थे और शो के जज हैं शाहिद कपूर। तो तीनों ने मौके का फायदा उठाया और क्लिक की ये शानदार सेल्फी।

तिरंगे पोस्टर पर विवाद

तिरंगे पोस्टर पर विवाद

दरअसल, पहले तिरंगे में अशोक चक्र भी दिखाई दे रहा था। लेकिन सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद तिरंगे से अशोक चक्र तो हटा दिया गया, हालांकि फिल्‍ममेकर्स चाहते थे कि झंडे में अशोक चक्र भी नजर आए।

ट्रेलर ने किया निराश

ट्रेलर ने किया निराश

ट्रेलर में जहां कुछ बातें काफी आकर्षित करती हैं, वहीं कुछ बातें ऐसी हैं जो आपको निराश करेंगी। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन कहा जा सकता है कि ट्रेलर में सैफ अली खान काफी दमदार दिखे हैं।
Read More

एक ही मुद्दा - भारत - पाक

एक ही मुद्दा - भारत - पाक

भारत और पाकिस्तान के बीच एक ही अहम मुद्दा है और वो है आतंकवाद। कबीर खान इससे पहले भी एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान में भी दोनों पड़ोसी देशों के बीच के रिश्तों के सुधारने के अपने मिशन के साथ नज़र आए थे।
Read more

कॉपी हैं पोस्टर

कॉपी हैं पोस्टर

कैटरीना कैफ और सैफ अली खान को दिखाते ये दोनों ही पोस्टर्स काफी दमदार हैं। लेकिन आपको बता दें, इसे देखकर हमें एक हॉलीवुड फिल्म की याद आ गयी।
Read more

धमाकेदार प्रमोशन

धमाकेदार प्रमोशन

फिल्म के प्रमोशन के लिए एक तस्वीर ट्वीट की गई है और साथ में लिखा है कि फैंटम यहां था। अब फैंटम कौन है ये तो अभी नहीं पता लेकिन इस जगह पर फैंटम था।

अफगान जलेबी - कैसा म्यूज़िक?

अफगान जलेबी - कैसा म्यूज़िक?

फिल्म का म्यूज़िक लोगों को नहीं लुभा पा रहा। जानिए कैट के वो गाने जो अफगान जलेबी को फीका कर दें--->[कैटरीना के इन गानों के आगे फीकी अफगान जलेबी]

बजरंगी भी नहीं बची

बजरंगी भी नहीं बची

फिल्म की तुलना बेबी से ज़रूर होगी। वैसे तो बजंरगी भी नहीं बची थी। जानिए --->[सलमान या अक्षय कौन है असली हीरो, बेबी Vs बजरंगी]

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X