रिलीज़ होने के छह घंटे बाद लीक हुआ रजनीकांत की पेट्टा का HD Print, धड़ल्ले से हो रहा है डाउनलोड
2.0 की अपार सफलता के बाद, रजनीकांत अपनी अगली फिल्म पेट्टा लेकर आए। रजनीकांत फैन्स के लिए ये पोंगल का तोहफा था। फिल्म आज ही तमिल में रिलीज़ हुई है और कल हिंदी में रिलीज़ होनी है। लेकिन रिलीज़ होने के कुछ ही घंटों के बाद एक बार फिर से तमिल रॉकर्स पर पेट्टा का एचडी प्रिंट डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
जी हां, रिलीज़ होने के चंद घंटों के बाद रजनीकांत और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर पेट्टा लीक हो चुकी है और आनन फानन में फिल्म की टीम इसके खिलाफ एक्शन लेकर, सारे लिंक हटाने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि तमिल रॉकर्स वेबसाइट, हर नई फिल्म का एचडी प्रिंट उपलब्ध करा देता है।

2.0 की रिलीज़ के समय, करीब 12 हज़ार वेबसाइट्स को इसलिए ब्लॉक किया गया था कि फिल्म को लीक के नुकसान से बचाया जा सके लेकिन इसके बावजूद, तमिल रॉकर्स ने फिल्म को लीक कर दिया। हालांकि इससे रजनीकांत की फिल्म को कोई असर नहीं पड़ा।
वहीं हाल ही में सुपरस्टार यश की कन्नड़ फिल्म केजीएफ भी तमिलरॉकर्स पर लीक हुई थी लेकिन उसका भी ज़्यादा असर फिल्म पर नहीं पड़ा और फिल्म ने अच्छी कमाई की। कुल मिलाकर देखा जाए तो दर्शक भी पाईरेसी के खिलाफ सतर्क हो रहे हैं। लेकिन फिल्में लीक होेने का सिलसिला बंद नहीं हो पा रहा है।
गौरतलब है कि कई फिल्में हैं जिन्हें लीक ने परेशान किया -


Click it and Unblock the Notifications











