..................... Petta Box Office Opening Hindi prediction rajnikanth nawazuddin siddiqui film will repeat 2.0 magic - Hindi Filmibeat

पहले ही दिन ब्लॉकबस्टर हुई रजनीकांत - नवाज़ुद्दीन की पेट्टा, कैसी होगी हिंदी ओपनिंग

रजनीकांत और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर पेट्टा, 11 जनवरी को हिंदी में रिलीज़ हो रही है और अब फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। तमिल में फिल्म पहले ही रिलीज़ हो चुकी है और पहले ही दिन फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया गया है। अब देखना है कि उरी के सामने फिल्म हिंदी में कैसी कमाई करती है।

पेट्टा का हिंदी ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया था। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी निगेटिव भूमिका में है और फिल्म की टिकट बिक्री और पहले दिन के फैन रिएक्शन इस बात की गारंटी दे रहे हैं कि फिल्म अच्छी ओपनिंग करेगी। रजनीकांत की ये फिल्म पोंगल रिलीज़ है।

petta-box-office-opening-hindi-prediction-rajnikanth-nawazudin-film-will-repeat-2.0-magic

गौरतलब है कि बॉलीवुड को दक्षिण फिल्मों से तब से ही सीखने को कहा जा रहा है जब से बाहुबली ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इसके बाद, बाहुबली 2 और फिर 2.0 ने ये साबित कर दिया कि साउथ की फिल्में हमें धोबी पछाड़ दे सकती है। वहीं इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स भी शामिल है।

इससे कम से कम ये साबित हो चुका है कि हिंदी दर्शक अब केवल अच्छा कंटेंट देखना चाहता है। फिर चाहे वो किसी भी भाषा का हो। देखिए साउथ फिल्मों का हिंदी बॉक्स ऑफिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X