विवादों में फंसी अजय देवगन की फिल्म "तानाजी", कोर्ट में याचिका दर्ज, 19 दिसंबर को सुनवाई
अजय देवगन की फिल्म तानाजी 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं और काफी पसंद भी किया जा रहा है। लेकिन इतिहास पर बनी कोई फिल्म बिना विवाद के कहां रिलीज हो पाई है। अखिल भारतीय क्षत्रिय कोली राजपूत संघ ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाकर फिल्म पर आपत्ती दर्ज कराई है।
ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक है। बता दें, तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं।

राजपूत संघ का आरोप है कि फिल्म में महान योद्धा तानाजी मालुसरे के असली वंश को नहीं दिखाया गया है। इसके अलावा याचिका में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को भी निर्देश देने की बात कही गई है कि अगर फिल्म में तानाजी मालुसरे की असली वंशावली नहीं दिखाई गई है, तो फिल्म को सार्वजनिक रूप से दिखाने का सर्टिफिकेट न दिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications