सुशांत केस में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट पहुंची रिया चक्रवर्ती, एक्ट्रेस ने की ये मांग
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर के बाद अब रिया चक्रवर्ती की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है। अपनी अर्जी में पटना में दर्ज मामले की जांच मुंबई में ट्रांसफर करने की मांग की गई है।
बता दें एक दिन पहले सुशांत के पिता ने पटना से शिकायत की। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है, वह चाहते है कि बिहार पुलिस उनके बेटे के मामले में जांच करें। 7 पन्नों की शिकायत में केके सिंह ने सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर धोखाधड़ी, आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसों का इस्तेमाल समेत कई आरोप लगाए।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











