एक शख्स ने Seema Haider को सचिन के सामने ही कह दिया 'सेक्सी', सीमा ने शर्माते हुए कही ऐसी बात

Seema Haider Video: कथित रुप से अपने प्यार को हासिल करने के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर आए दिन अपडेट सामने आते रहते हैं। सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अपनी जिंदगी से जुड़े छोटे-मोटे अपडेट लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं।
सीमा हैदर हाल ही में एक वीडियो में नजर आई थीं, जिसमें वो लाइव थीं और इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वो शर्म के मारे लाल हो गईं। दरअसल लाइव वीडियो के दौरान एक शख्स ने सीमा हैदर को 'सेक्सी' कह दिया। इस पर पहले सीमा हैदर शर्माईं और फिर बोलीं कि भाभी को ऐसा कमेंट नहीं करते देवर जी।
नोएडा मे रहने वाली सचिन मीणा और पाकिस्तानी में रहने वाली सीमा हैदर की प्रेम कहानी जो जैसे काफी मशहूर हो गई है। सीमा कई बार सबसे सामने कह चुकी हैं कि उनको सचिन से प्यार था इसीलिए वह हिंदुस्तान आई हैं। जब से सीमा भारत आई है तब से सुर्खियों में हैं।
सीमा और उनके पति सचिन आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, इस कपल को भारतीय लोगों ने जितना प्यार दिया है, उतना ही ट्रोल भी किया है।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की पबीज खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।
सीमा हैदर फिलहाल एक यूट्यूबर बन चुकी है और अच्छी खासी कमाई कर रही है। सचिन के परिवारवाले भी इसको लेकर काफी ज्यादा खुश हैं। हालांकि उनको हिंदुस्तानी नागरिकता अभी तक नहीं मिली है। देखने वाली बात होगी किस ऐसा कब तक होता है।


Click it and Unblock the Notifications