मेरी वजह से करीब आए काजोल-अजय: अनु मलिक

थोड़े दुखी होते हुए अनु आगे कहते हैं, हालांकि ''अजय और काजोल ने इसे कभी स्वीकार नहीं किया लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म 'हलचल' में मेरे गाने 'आई एम 16' ने उन्हें एक-दूसरे के नजदीक लाया। वे यह कभी नहीं कहेंगे कि उन्हें एक-दूसरे से प्यार कैसे हुआ लेकिन वे इस गीत में जादुई दिखते हैं और मैं सोचता हूं कि इस सब की शुरुआत यहीं से हुई।"
अनु ने काजोल के लिए 'बाजीगर', 'हम आपके दिल में रहते हैं' और 'हलचल' में संगीत दिया जबकि अजय के लिए उन्होंने 'विजयपथ' और 'दिलजले' में संगीत दिया। अब कई साल बाद वह उनकी एनिमेशन फिल्म 'टूनपुर का सुपरहीरो' में संगीत दे रहे हैं। पचास वर्षीय अनु ने बहुत सी फिल्मों में संगीत दिया है। जिनमें 'मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी', 'अकेले हम अकेले तुम', 'जुड़वा', 'बार्डर', 'रिफ्यूजी' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications