आमिर की तरह मैं भी संपूर्ण: इमरान
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने कहा है कि वह अपने मामा और अभिनेता आमिर खान की तरह ही संपूर्ण हैं। इमरान ने एक साक्षात्कार में यह बात कही। इमरान ने कहा कि "आमिर देश के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में एक हैं"।
हालांकि इमरान ने यह भी कहा कि "वैसे आमिर कभी नहीं कहते हैं कि वह संपूर्ण हैं। वह खूब मेहनत करते हैं, जो अच्छी बात है। मैं भी खूब मेहनत करता हूं इसलिए मैं भी उन्हीं की तरह हूं। मैं खुद को संपूर्ण मानता हूं।"
इमरान ने कहा कि हर कोई दिन भर मेहनत करता है। उन्होंने कहा, "हर किसी को खुद में पूर्णता लाने के लिए प्रयास करना चाहिए।" 26 वर्षीय इस अभिनेता की आगामी फिल्म 'लक' है। इमरान फिल्म 'लक' के बाद 'दिल्ली बेली' और 'सेवन डेज इन पेरिस' में नजर आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications