मडगांव एक्सप्रेस की मैडनेस में क्रेजी हुए लोग, दिल्ली में कुणाल खेमू ने मचाई धूम

By Filmibeat Desk
madgaon express kunal khemu

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी अपनकमिंग फिल्म मडगांव एक्सप्रेस को लेकर लोगों के बीच अच्छा खासा उत्साह है। ये फिल्म कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म हैं।

फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी अविनाश तिवारी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं औऱ जिसके ट्रेलर दो गानों 'ब्रिंग इट ऑन' और 'रातों के नज़ारे' को मिले ब्लॉकबस्टर रिएक्शन के कारण पहले ही लोगों की फिल्म में दिलचस्पी बढ़ी है।

मड़गांव एक्सप्रेस इस 22 मार्च थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है, बस एक हफ्ते बाद रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर हर तरफ उत्सुकता अलग लेवल पर है। ऐसे में अब एक्साइटमेंट को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने के लिए, मेकर्स ने दिल्ली में तीसरा गाना नॉट फनी को लॉन्च कर दिया है।

रंगीन गाने में नोरा फतेही, अपने सबसे हॉट अवतार में नजर आ रही हैं, साथ ही उनके साथ दिव्येंदु शर्मा और अविनाश तिवारी भी हैं। फिल्म के म्यूजिक को शारीब और अकासा सिंह द्वारा बेहद खूबसूरती से कंपोज किया गया है।

ये गाना शुरू होने से ही एक चार्टबस्टर होने का वादा करती है। अपनी मस्तीभरी और एनर्जी से भरपूर दिलचस्प कहानी और किरदार के साथ, नॉट फनी सॉन्ग बिल्कुल फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के रूह को छू लेता है। दिल के तारों को छू लेने वाली धुन और गुनगुनाहट एक यादगार सिनेमई अनुभव देने का वादा करती हैं।

मडगांव एक्सप्रेस का जादू दिल्ली में छा गया जब कुमल खेमू, प्रतीक गांधी, दिव्येंदु, नोरा फतेही और अविनाश तिवारी ने दिल्ली में एक शानदार माहौल बनाया और फैन्स और ऑडियंस के साथ खूब मस्ती की। फिल्म की शानदार कास्ट में शामिर होते हुए नोरा फतेही, उपेन्द्र लिमये और छाया कदम, जो मैडनेस से भरी इस दुनिया में और भी अधिक जादू और हंसी भर रहे हैं।

इस फिल्म में ह्यूमर, क्रेजी एडवेंचर और फुल एंटरटेनमेंट के मिश्रण के साथ, यह सभी के लिए एक मस्ती से भरपूर राइड की गारंटी देती है! "बचपन के सपने... लग गए अपने," इस टैगलाइन के साथ, 'मडगांव एक्सप्रेस' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

More from Filmibeat

Read more about: madgaon express kunal khemu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X