आईपीएल के बावजूद खूब चली एलएसडी

By Neha Nautiyal

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और बोर्ड की परीक्षाएं होने के बावजूद इसी समय प्रदर्शित हुईं तीन अलग-अलग शैली की फिल्में दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

'लव सेक्स और धोखा' (एलएसडी), 'वेल डन अब्बा' और 'तुम मिलो तो सही' फिल्में दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। व्यापार विश्लेषक तरन आदर्श का कहना है, "लोग इन फिल्मों के संबंध में चर्चा कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस एक अलग चीज है। व्यवसायिक रूप से केवल एलएसडी ही सफल रही है लेकिन तीनों फिल्मों के विषय के संबंध में बात की जा रही है।" उन्होंने कहा, "इन सभी फिल्मों के निर्माताओं में कुछ अलग करने और एक अलग तरह की कहानी पेश करने का साहस था।"

आईपीएल और बोर्ड की परीक्षाएं होने की वजह से इस समय बड़े बजट की एक भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है लेकिन जो फिल्में प्रदर्शित हुईं उनमें से इन तीन फिल्मों ने दर्शकों को आकर्षित किया है। वेब सिनेमा के कारपोरेट प्रमुख योगेश रायजादा कहते हैं, "एलएसडी ने अपने शीर्षक की वजह से अच्छा व्यापार किया और इस फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई है। 'वेल डन अब्बा' ने लगभग 50 प्रतिशत व्यापार किया है। 'तुम मिलो तो सही' एक अलग तरह की फिल्म है और उसका दर्शक वर्ग अलग है लेकिन इस फिल्म की सामग्री की वास्तव में बहुत प्रशंसा हुई है।"

उन्होंने कहा, "यह इन फिल्मों की खूबी है कि इन तीनों फिल्मों की सामग्री बहुत अलग और मजबूत है इसलिए कम बजट में बनी इन फिल्मों के आईपीएल के दौरान प्रदर्शित होने के बावजूद इन्हें पसंद किया गया है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X