लॉकडाउन में 'सोनू सूद' बने मजदूरों के भगवान, बिहार में बनेगी मूर्ति, एक्टर ने ट्वीट कर किया खुलासा !
सोनू सूद इन दिनों लॉकडाउन के मसीहा बन गए हैं। जी हां, प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाकर सोनू सूद ने वो कारनामा कर दिखाया है जो कि कई सुपरस्टार अपने करोड़ों के दान के बाद भी नहीं कर पाए हैं। सोनू सूद गरीब और मजदूरों को उनके घर बस से पहुंचा रहे हैं। ताकि किसी को पैदल सफर ना करना पड़े।
इतना ही नहीं वह पूरी यात्रा के दौरान खाने की सुविधा भी बस के अंदर ही दे रहे हैं। ऐसे में सिनेमा का हर स्टार सोनू सूद के इस बड़े कदम की सराहना कर रहा है। बीते दो वीक से अधिक सोनू सूद लगातार सुबह से लेकर शाम तक ये काम कर रहे हैं। कई ऐसे लोग हैं जो खुले तौर पर सोनू सूद से सोशल मीडिया के जरिए मदद मांग रहे हैं।

इतना तो साफ है कि कोरोना के इस काल के दौरान कई लोगों के लिए सोनू भगवान बन गए हैं। अब उनकी मूर्ति को बिहार में लगाने की योजना बन रही है। एक शख्स ने ट्वीट करके बताया कि बिहार में लोग उनकी मूर्ति बनवाने की तैयारी में लगे हैं, तो इस पर एक्टर ने यूं रिएक्ट किया है। उनका ये रिएक्शन सुनकर आप फिर से कहेंगे ये असली सुपरस्टार है।


Click it and Unblock the Notifications