''लोगों ने कहा था- संजू से मेरा करियर खत्म हो जाएगा, यह बिल्कुल नहीं चलेगी.. ''
निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। रणबीर कपूर स्टारर यह संजय दत्त बॉयोपिक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हाल ही में फिल्म के बारे में बातें करते हुए राजकुमार हिरानी ने बताया कि कई लोगों ने मुझे वार्निंग दी थी कि संजू से मेरा करियर खत्म हो जाएगा। मुझे संजय दत्त की बॉयोपिक नहीं बनानी चाहिए क्योंकि उनका जीवन बहुत डार्क है।

राजकुमार हिरानी ने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें कहा कि संजय दत्त जैसे लोगों पर बनी फिल्में नहीं चलती। आपको यह फिल्म नहीं बनानी चाहिए। लेकिन अब जबकि फिल्म सफल हो गई है तो वही लोग तारीफ भी कर रहे हैं। खैर, मेरी हर फिल्म को लेकर लोग बातें करते हैं.. और उनकी बातें सुनकर अपने राइटर अभिजात जोशी और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा से चर्चा करता हूं.. और फिल्म में उसी हिसाब से दिशा देते हैं।
कोई शक नहीं कि राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में शामिल हैं। जिनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस सफलता की गारंटी होती है। साथ ही इनके कहानी कहने का अंदाज इतना जुदा है.. कि फिल्म दर्शकों के दिल में घर कर जाती है।
यहां जानें राजकुमार हिरानी का नाम बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में क्यों गिना जाता है-


Click it and Unblock the Notifications