"चैरिटी करके भूल जाना चाहिए, उसकी पब्लिसिटी करना सही नहीं है"- शाहरुख खान, वायरल वीडियो
कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 'प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष' का ऐलान किया है। जिसमें उद्योगपतियों से लेकर सरकारी संस्थान, बॉलीवुड और टीवी सितारे भी प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दे रहे हैं। जाहिर है बॉलीवुड सितारों को खुले दिल से मदद देते देखकर फैंस भी काफी खुश हैं।
लेकिन जबसे अक्षय कुमार ने महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ का डोनेशन दिया है, सोशल मीडिया पर लगातार शाहरुख खान को ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि शाहरुख को भी दान देना चाहिए। खैर, शाहरुख फैंस ने तो ऐसे लोगों को जबरदस्त जवाब दे ही दिया है। साथ ही शाहरुख का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने चैरिटी पर बात की है।

इस पुराने वीडियो में शाहरुख खान कह रहे हैं- मेरा मानना है कि दिल से किया हुआ अच्छा काम, करके भूल जाना चाहिए। उसके बारे में बात करना या उस बारे में सोचते रहना गलत है। वहीं, एक अन्य वीडियो में शाहरुख कहते हैं- चैरिटी या सामाजिक कार्य मेरे लिए बेहद पर्सनल और प्राइवेट है, मैं उस बारे में पब्लिसिटी करना पसंद नहीं करता।


Click it and Unblock the Notifications