"इंडस्ट्री में लोगों को सीनियर एक्ट्रेसेस के लिए भी रोल लिखना चाहिए"
शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने जब 20 साल पहले बॉलीवुड में एंट्री ली थी तो हर किसी को यही लगा था कि लंबे रेस का घोड़ा बनेंगी। उन्होंने परदेस के अलावा भी कुछ और अच्छी फिल्में की थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी लेकिन पिछले काफी सालों से वो बड़े पर्दे से गायब हैं।
इसके बारे में बात करते हुए महिमा चौधरी ने कहा कि वो औसत दर्जे का रोल करने से ज्यादा बेहतर घर में बैठना पसंद करेंगी। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि लेखक और निर्देशकों को सीनियर एक्ट्रेसेस को भी ध्यान में रख कर स्क्रिप्ट लिखना चाहिए । महिमा चौधरी ने ये सलाह लेखक और निर्देशकों को दी है।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से महिमा चौधरी बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। पिछले दिनों उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी क्योंकि महिमा चौधरी अब पहले से काफी अलग दिखने लगी हैं।
उन्होंने बातचीत के दौरान ये भी कहा कि "हम ये नहीं कहते हम मि. बच्चन जितने टैलेंटेड हैं लेकिन फिर भी ये किया जा सकता है। मि.बच्चन जैसे रोल करते हैं पहले नहीं लिखे जाते थे लेकिन अब लिखे जाते हैं और लोग उन्हें आज भी देखना पसंद करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications