लोग कहते थे कि मैं बॉलीवुड के लायक नहीं: माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित आज एक मिसाल का नाम है। जो खूबसूरत अदाकारा, बेहतरीन नायिका और लविंग वाइफ और केयरिंग मम्मी है। लेकिन आज लोगों के लिए मिसाल बनी माधुरी दीक्षित को भी कुछ लोगों ने कहा था कि वह गलत जगह अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उनमें वो काबिलियत नहीं जिसके कारण वह बॉलीवुड में टिक पाये। लेकिन साल 1984 से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली माधुरी तो आज भी बॉलीवुड में अपने दम पर चमक रही हैं।
माधुरी ने कहा कि इस तरह के लोग जो दूसरो को प्रोत्साहित करने की जगह हत्तोसाहित करते हैं, लेकिन माधुरी ने कहा कि अगर आप में हिम्मत है और खुद पर भरोसा है तो आप आसानी से ऐसे लोगों का मुंह बंद कर सकते हैं। माधुरी ने कहा कि मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा था इसलिए आज मैं इतनी दूर का सफर तय कर पायीं।
मालूम हो कि माधुरी दीक्षित ने सफलता का स्वाद 1989 में आयी एन चंद्रा की फिल्म तेजाब से चखा था। उसके बाद उन्होंने पलट कर नहीं देखा। रामलखन, बेटा, खलनायक, हम आपके हैं कौन, देवदास, दिल तो पागल है, साजन जैसी फिल्मों से माधुरी ने केवल लोगों के दिलों पर ही राज नही किया बल्कि बॉलीवुड के साउथ सिंहासन को हिला कर रख दिया।
माधुरी से पहले जितनी भी अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में नंबर वन पोजिशन हासिल की थी वह सभी दक्षिण भारतीय थीं लेकिन माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में पहली बार मराठा राज स्थापित किया।
आज एक बार फिर से माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में चमकने को तैयार हैं। बहुत जल्द उनकी फिल्म गुलाब गैंग और डेढ़ इश्कियां पर्दे पर रिलीज होंगी। फिलहाल इन दिनों माधुरी कलर्स के मशहूर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर जज लोगों का दिल बहला रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
