"जब मैं कहता हूं कि मैं शाहिद कपूर, शाहरुख और कैटरीना के साथ काम कर रहा हूं, तभी लोग मेरी इज्जत करते हैं"

Vijay Sethupathi On Working In Hindi Projects: अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'फर्जी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दमदार अभिनेता विजय सेतुपति ने हिंदी प्रोजेक्ट्स में काम करने के बारे में बात की। उनके मुताबिक, जिस तरह के अभिनेताओं के साथ वह काम कर रहे हैं, उसी के आधार पर हिंदी दर्शक उनका सम्मान करते हैं।
तमिल फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके विजय सेतुपति 'फर्जी' में शाहिद कपूर के साथ मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा, वो शाहरुख खान के साथ निर्देशक एटली फिल्म 'जवान' में और कैटरीना कैफ के साथ श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में भी नजर आने वाले हैं।
हिंदी वेब सीरीज और फिल्मों में काम करने को लेकर विजय ने कहा, "जो कोई भी मुझसे पूछता है कि मैं हिंदी प्रोजेक्ट कर रहा हूं.. तो मुझे कहना पड़ता है कि मैं शाहिद के साथ काम कर रहा हूं, तभी वे कहते हैं, 'अरे वाह, ठीक है।"
उन्होंने आगे कहा, "इसीलिए मैं कहता हूं कि मैं शाहरुख सर के साथ काम कर रहा हूं, मैं कैटरीना कैफ के साथ काम कर रहा हूं.. तभी हिंदी ऑडियंस मेरा सम्मान करते हैं। इसलिए, यह उस कलाकार पर निर्भर करता है जिसके साथ मैं काम कर रहा हूं।"
विजय ने अपने अनुभव के बारे में बात की और बताया कि हिंदी प्रोजेक्ट्स करना कैसा रहा। उन्होंने कहा, "ये सभी कलाकार बहुत सहज हैं। बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ ये सभी बहुत अच्छे इंसान भी हैं। ये मेरे लिए मेरे भाईयों की तरह हैं।"
बता दें, फर्जी 10 फरवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। सीरीज का निर्देशन 'द फैमिली मैन' फेम राज एंड डीके ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications












