अमिताभ बच्चन के ट्टीट पर बवाल, जलसा के बाहर मचा हंगामा, कहा- मुंबईकर को गर्व नहीं
अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर जलसा के बाहर बुधवार को प्रदर्शन किया गया। ये विरोध उस ट्टीट के खिलाफ है जो अमिताभ ने बीते दिन किया। अमिताभ ने मुंबई मेट्रो के सपोर्ट में एक ट्टीट किया था। इसी के बाद से उनके घर के बाहर कई लोग 'सेव आरे' के नाम से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहां मौजूद एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमसे पूछा जा रहा है कि जलसा के बाहर इस तरह का प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है। ये इस वजह से है ताकि हम बच्चन साहब के ट्टीट का जवाब दे सके। अमिताभ ने कहा कि गार्डन में पेड़ लगाना चाहिए। लेकिन गार्डन से जगंंल नहीं बनता है।

कई दिनों से मेट्रो के बदले आरे के जगंल को काटने को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन के इस ट्टीट ने एक बार फिर से इस पूरे मामले को गर्म कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











