लोगों को जख्म पर नमक डालने में मजा आता है : बिपाशा

Bipasha Basu
बॉलीवुड की बिल्लो रानी बिपाशा बसु इन दिनों काफी परेशान हैं, वजह वो ही पुरानी है..यानी की जॉन अब्राहम हैं। जिनके ब्रेक -अप की खबरें पुरानी होने का नाम नहीं ले रही हैं। बिपाशा इस बात से काफी नाराज और परेशान हैं। बिपाशा का कहना है कि लोग क्यों किसी को गम भूलने नहीं देते हैं। जब दोनों ही यानी की जॉन और बिपाशा ने अलग-अलग रहकर जीना सीख लिया है तो लोग उन्हें अलग-अलग क्यों नहीं जीने दे रहे हैं।

बिपाशा ने टि्वटर पर लिखा है कि लोगों को किसी के दर्द पर नमक छिड़कने में काफी मजा आता है। बिपाशा ने टि्वटर पर लोगों से गुजारिश की है कि वो प्लीज उन्हें उनके हाल में छोड़ दे, साथ ही बिप्स ने जॉन से प्रार्थना की है कि वो उनके साथ बिताय़े लम्हों के सार्वजनिक ना करें, ठीक हैं हम आज साथ नहीं है लेकिन पिछले काफी समय तक हम साथ रह चुके हैं इसलिए प्लीज जॉन उन बातों को तुम लोगों के साथ शेयर मत करो।

गौरतलब है कि एक लंबे अरसे तक बॉलीवुड के हॉट कपल कहे जाने वाले बिपाशा और जॉन का ब्रेक अप हो चुका है। ये रिश्ता क्यों टूटा इस पर आज भी सस्पेंस बरकरार है लेकिन आज भी लोग ये ही चाहते हैं कि दोनों सितारे फिर से एक हो जायें। इसलिए वो अपनी प्रतिक्रियाएं टि्वटर पर दे रहे हैं लेकिन ये बातें बिप्श को खुश करने की बजाय दुखी कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X