लोगों को पसंद आ रही है 'आरक्षण'

इन आकड़ों को देखकर झा भी कहा मौका चूकने वाले थे उन्होंने कहा इससे मै खुश हूं कि लोगों को मेरी फिल्म काफी पसंद आ रही है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में आरक्षण पर लगी रोक हट गई है। आरक्षण पर लगी सरकारी रोक के आदेश को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया था। पंजाब और आंध्र प्रदेश में एक दिन बाद ही फिल्म के प्रदर्शन पर से रोक हटा ली गई थी।
सुप्रीम कोर्ट के जज एम.शर्मा और जज अनिल.आर.दवे की दो सदस्यीय खंडपीठ ने कहा कि सरकार फिल्म पर इस तरह का विरोध जता नहीं सकती इसका हक केवल सेंसर बोर्ड को हैं। खंडपीठ ने कहा कि एक बार जब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इसके प्रदर्शन की मंजूरी प्रदान कर दी है तो उसके बाद कोई सरकार उसकी कहानी पर कोई विरोध नहीं कर सकती।
आरक्षण फिल्म 12 अगस्त को देश में प्रदर्शित हुई थी। अब उत्तर प्रदेश के लोग भी इस फिल्म को देख सकेंगे। वहीं इस फिल्म को लांच करने के पहले काफी विवाद भी उभर कर सामने आए थे। लोगों ने इस पर प्रतिबंध लगाने का विरोध भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications











