''लोग मुझे जानते हैं.. क्योंकि मैंने सलमान खान के साथ काम किया है....''
सलमान खान बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में हैं, जिनके साथ डेब्यू करने का ख्वाब लगभग हर न्यूकमर की आंखों में होता है। सलमान बॉलीवुड में कई सितारों के मेंटर रह चुके हैं। उन्हीं में से एक हैं जरीन खान। जिन्होंने फिल्म वीर से सलमान खान के साथ डेब्यू की।
'लोग मुझे जानते हैं.. क्योंकि मैंने सलमान खान के साथ काम किया है....'
फिल्म फ्लॉप रही.. लेकिन धीरे धीरे ही सही जरीन खान का करियर बॉलीवुड में बढ़ता गया। हाल ही में अपने करियर पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, लोग मुझे इसीलिए जानते हैं क्योंकि मैंने सलमान खान के अपोजिट काम किया है।

जरीन खान ने कहा कि.. मेरी फिल्म फिल्म वीर मेरे लिए बेहद खास है। लेकिन अब जो फिल्में मैं कर रही हूं.. वह अपने रोल को ध्यान में रखते हुए कर रही हूं। मेरे लिए बड़ी फिल्मों से ज्यादा.. मेरा किरदार मायने रखता है।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान बॉलीवुड में किन किन सितारों के मेंटर रह चुके हैं-


Click it and Unblock the Notifications