काश की लोग मेरी एक्टिंग को सीरयसली लेते ब्यूटी को नहीं: सोनम कपूर..
इन दिनों जोर-शोर से अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'खूबसूरत' के प्रमोशन में लगी हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान बैंगलोर पहुंची सोनम ने कहा कि काश कि लोग उनकी एक्टिंग को सीरयसली लेते ना कि मेरी ब्यूटी और फैशन को। सोनम ने कहा कि वो हर फिल्म में काफी मेहनत करती है और कोशिश करती हैं वो अपने अभिनय से लोगों को आकर्षित कर सकें लेकिन लोग भूल जाते हैं कि मैं एक अभिनेत्री हूं। वे मुझे गंभीरता से नहीं लेते हैं।
काश कि लोग मेरी एक्टिंग को सीरयसली लेते
लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी आने वाली फिल्म 'खूबसूरत' में लोग उनकी एक्टिंग को पंसद करेंगे। फिल्म में उनके कोस्टार पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान हैं। फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
रेखा वाली फिल्म की है लेकिन रेखा से कंपेयर मत कीजिये: सोनम कपूर
'खूबसूरत' में किरण खेर और रतना पाठक शाह भी हैं। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जिसे कि पारिवारिक फिल्म कहा जा रहा है। देखते हैं लोग इस फिल्म में सोनम को सीरयसली लेते हैं कि नहीं।
फिलहाल डालते हैं एक नजर की सोनम की आने वाली फिल्म 'खूबसूरत' की तस्वीरों और गानों पर झलक..


Click it and Unblock the Notifications