वेडिंग सेलिब्रेशन पार्टी में फैशन डिजाइनर दुल्हन मसाबा के कपड़े नहीं आए लोगों को रास, यूजर कर रहे भद्दे कमेंट

Recommended Video
फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से शादी रचा ली। इस शादी में करीबी लोगों ने हिस्सा लिया था। शादी में मसाबा की मां नीना गुप्ता अपने पति विवेक मेहरा के साथ शामिल हुई। वहीं मसाबा के पिता विव रिचर्ड्स भी बेटी की शादी में शामिल हुए। सिर्फ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में भले ही मसाबा ने शादी रचाई हो लेकिन बात जब फैशन डिजाइनर की शादी की होगी तो वेडिंग ड्रेस का ट्रेंडी होना ही लाजमी है। मसाबा ने अपनी शादी के लिए ब्लश पिंक कलर का लहंगा-चोली चुना था। इस लहंगे को मसाबा ने खुद ही डिजाइन किया था। इसके साथ मसाबा ने दो रंगों का दुपट्टा कैरी किया था जो इसे पारंपरिक होने के साथ-साथ काफी ट्रेंडी लुक भी दे रहा था। लेकिन मसाबा ने अपनी शादी की सेलिब्रेशन पार्टी में कुछ ऐसा पहन लिया था जो लोगों को खास पसंद नहीं आया और मसाबा को ट्रोल किया जाने लगा।
शादी की हेयर ज्वेलरी ने खींचा ध्यान :
मसाबा गुप्ता ने भले ही ब्वॉयफ्रेंड से कोर्ट मैरिज की हो लेकिन शादी में उन्होंने पारंपरिक कपड़े ही पहने थे। ब्लश पिंक कलर के लहंगा-चोली और मिंट ग्रीन कलर के दुपट्टे के साथ मसाबा ने जो जूलरी कैरी किया था, वह सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रहा है। लोगों का ध्यान मसाबा के हाथों की चूड़ियों या गले-कान के सेट पर नहीं बल्कि उनके हेयर एक्सेसरीज पर जा रहा है। दरअसल, मसाबा ने अपने बालों में सूरज-चांद के डिजाइन वाली जूलरी पहन रखी थी जो आमतौर पर दक्षिण भारतीय दुल्हनें पहनती हैं। मुख्य तौर पर तमिल दुल्हनें ऐसी डिजाइन की ज्वेलरी पहनती हैं, जिसके लिए माना जाता है कि ऐसी दुल्हनें सूर्य की तरह चमकती और चांद की तरह अपनी भावनाओं को संतुलित रख पाती हैं।
वेडिंग सेलिब्रेशन पार्टी की ड्रेस में हो रही ट्रोल :
शादी के बाद मसाबा ने अपनी वेडिंग सेलिब्रेशन की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में मसाबा और नीना गुप्ता दोनों ने ही वेस्टर्न परिधानों को तवज्जो दिया। इस पार्टी में नीना गुप्ता के कपड़ों की काफी तारीफ हो रही है। 63 साल की उम्र की होने के बावजूद नीना गुप्ता कंधे से सरकती ड्रेस में बेहद हॉट दिख रही हैं। लेकिन इस पार्टी में दुल्हन मसाबा के ड्रेस को लोगों ने खास पसंद नहीं किया। लोग इस ड्रेस पर भद्दे कमेंट कर रहे हैं। कमेंट बॉक्स में इंटरनेट यूजर इस ड्रेस के बारे में 'स्वीमिंग कॉस्ट्यूम पर ओढ़नी बांध ली है', 'फैशन डिजाइनर होकर भी खुद के लिए ढंग के कपड़े नहीं डिजाइन कर सकती है तो किस काम की डिजाइनर' जैसे कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, मसाबा ने वेडिंग सेलिब्रेशन पार्टी में ब्लैक कलर के बॉडी हगिंग टॉप के साथ नीचे ओशन ग्रीन कलर का स्कर्ट जैसी ड्रेस पहनी है। मसाबा ने सत्यदीप मिश्रा से दूसरी शादी की है। इससे पहले मसाबा ने फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं चल सकी।


Click it and Unblock the Notifications

