यूजर ने मांगी ऐसी मदद, परेशान हुए सोनू सूद ने बोला- बस, बंदर पकड़ना बाकी रह गया था
बॅालीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना लॅाकडाउन के दौरान कई लोगों की मदद की। कई लोगों को सोशल मीडिया के जरिए खोजकर उनको सुविधा पहुंचाई तो किसी को उनके गांव तक ले जाने की हर मुमकिन कोशिश की। सोनू सूद इसमें सफल हुए। कोरोना काल के सुपरहीरो बन गए। लेकिन इस बीच ऐसा कई बार हुआ है जब यूजर्स ने सोनू सूद से ऐसी मदद मांगी जिसे सुनकर कई बार हैरानी हुई। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है।
जिसे जानकर आपकी हंसी छूट जाएगी।जब एक यूजर ने सोनू सूद से बंदर पकड़ने की मांग की है। इतना ही नहीं सोनू सूद ने इस मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दिया है। बासु गुप्ता नाम के शख्स ने ट्वीट करते हुए सोनू सूद से कहा है कि सर हमारे गांव में एक लंगूर के आंतक से दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं।

आपसे निवेदन है कि बंदल को हमारे गांव से दूर जंगल में भिजवा दीजिए। सोनू ने बड़ी सरलता से ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पोस्ट किया है और लिखा है कि अब बस बंदर पकड़ना ही बाकी रह गया था दोस्त। पता भेजिए, यह भी करके देख लेते हैं। सोनू सूद की इस प्रतिक्रिया पर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
इसे हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं। लॅाकडाउन के दौरान सोनू सूद से ऐसी कई तरह की मदद लोगों ने मांगी थी। जहां पर एक ने बाल काटने तो एक ने अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए सोनू सूद को सोशल मीडिया पर मैसेज दिया था। आपको बता दें कि लाखों की गिनती में सोनू सूद लोगों की मदद कर चुके हैं। फैंस उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी कर चुके हैं। यहां तक कि उनका मंदिर भी बनवाया जा रहा है। कई लोगों ने अपने गांव में सोनू सूद के नाम से दुकान भी खोली है। तो किसी ने अपने बच्चे का नाम सोनू सूद रखवाया है।


Click it and Unblock the Notifications