पाकिस्तान में लोग रईस का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं : माहिरा खान
एक्ट्रेस माहिरा खान ने बताया है कि रईस का पाकिस्तान में लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
शाहरुख खान और माहिरा खान की फिल्म रईस भारत में काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म काबिल भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स ले रही है। यही नहीं, काबिल तो पाकिस्तान में भी काफी पसंद की जा रही है।

एक्ट्रेस माहिरा खान ने बताया है कि रईस का पाकिस्तान में लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। माहिरा ने कहा मुझे पूरा यकीन है कि यह यहां (पाकिस्तान) अच्छा बिजनेस करेगी।'
सिद्धार्थ-जैकलीन ने पूरी की 'रीलोड' की शूटिंग..देखें PICS
आपको बता दें कि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगने की वजह से माहिरा फिल्म का प्रमोशन नहीं कर सकी थीं। इस बात का माहिरा को काफी दुख है।


Click it and Unblock the Notifications