लोगों ने किया ईशान खट्टर को टारगेट..लेकिन क्यों!
जब से करण जौहर ने धड़क की घोषणा की है कई लोगों ने नेपोटिज्म विषय को वापस शुरू कर दिया है। करण जौहर पर एक बार फिर आरोप लग रहा है कि वो परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं। इसी क्रम में ईशान खट्टर को शाहिद कपूर का भाई होने के नाते टारगेट किया जा रहा है।
ईशान खट्टर को बार-बार टारगेट किए जाने पर ईशान के पिता राजेश खट्टर ईशान के बचाव में आए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी ने करण जौहर पर दवाब नहीं डाला है कि वो ईशान को ही फिल्म में लें।

राजेश खट्टर ने कहा है कि "फिल्म और स्क्रिप्ट की डिमांड ऐसी थी जिसमें 21-22 साल के लड़के की जरुरत थी। करण जौहर को ईशान इसके लिए परफेक्ट लगे लेकिन सोशल मीडिया इन दिनों आलोचना करने का केंद्र बन गया है। कोई भी बात हो तुरंत सोशल मीडिया पर टारगेट बनाया जाता है।"
उन्होंने ये भी कहा कि "क्या नेपोटिज्म शाहिद के केस में माना जाएगा। शाहिद के माता पिता बहुत बड़े स्टार नहीं थे लेकिन शाहिद ने अपनी जगह बनाई। ईशान को सिर्फ इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वो शाहिद कपूर का भाई है।"


Click it and Unblock the Notifications