आमिर बने इंडियन ओशन के 'ड्रमर'

आमिर बने इंडियन ओशन के 'ड्रमर'

अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'पीपली लाइव' के म्यूज़िक लॉन्च के मौके पर फ़िल्म के निर्माता आमिर ख़ान ने सबको चौंका दिया. उन्होंने फ़िल्म के गाने 'देस मेरा रंगरेज़' पर ड्रम बजाया

.

इस गाने का संगीत दिया है इंडियन ओशन बैंड ने जिन्होंने स्टेज पर ये गाना पेश भी किया. आमिर ने ड्रम बजाकर वहां मौजूद लोगों से खूब वाहवाही बटोरी.

आमिर कहते हैं "मैं बचपन से ही स्टेज पर अपना हुनर दिखाना चाहता था. आख़िरकार मुझे इंडियन ओशन की वजह से ये मौका मिल ही गया."

इस मौके पर राजकुमार हीरानी, करण जौहर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, आशुतोष गोवरीकर, रानी मुखर्जी और शरमन जोशी जैसी फ़िल्म जगत की बड़ी हस्तियां मौजूद थीं.

'पीपली लाइव' ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित फ़िल्म है. जिसका निर्देशन अनुषा रिज़वी ने किया है.

फ़िल्म के बारे में आमिर कहते हैं "पीपली लाइव की जो कहानी है और हमने उसे जिस तरह से पेश किया है, वही उसकी ख़ास बात है. हम प्रोमो में उसकी झलकियां दिखा रहे हैं. हम चाहते हैं कि ये प्रोमो देखकर लोग मन बनाएं कि उन्हें फ़िल्म देखनी है या नहीं."

फ़िल्म की निर्देशक अनुषा रिज़वी के मुताबिक ये फ़िल्म भारत के ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच के अंतर को बताती है. 'पीपली लाइव' में रघुवीर यादव और थिएटर कलाकार ओमकार दास मानिकमुरी की मुख्य भूमिका है.

रघुवीर यादव ने इस फ़िल्म का एक गाना 'महंगाई डायन खाय जात है' गाया भी है. इस बारे में रघुवीर कहते हैं "गाना बहुत अच्छा लिखा गया है. इसलिए इसे गाने में बहुत मज़ा भी आया. मैं सिर्फ़ शौकिया तौर पर गाना पसंद करता हूं. गायकी को प्रोफेशन नहीं बनाना चाहता."

इस मौके पर फ़िल्म निर्देशक करण जौहर ने पत्रकारों से बात करते हुए आमिर के साथ काम करने की इच्छा ज़ाहिर भी की. इस पर आमिर ने कहा " करण बेहतरीन निर्देशक हैं. अगर स्क्रिप्ट अच्छी होगी, और वो पाते हैं कि मैं उसके लिए फ़िट हूं, तो मैं ज़रूर उनके साथ काम करूंगा."

'पीपली लाइव' निर्माता के तौर पर आमिर ख़ान की चौथी फ़िल्म है. इससे पहले वो 'लगान','तारे ज़मीन पर' और 'जाने तू या जाने ना' का निर्माण कर चुके हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X