पीपली लाइव से इलाहाबाद याद आ गया : अमिताभ बच्चन

उत्तर प्रदेश के इलाहबाद में जन्मे अमिताभ इसे बेहतरीन फिल्म बताते हैं, उनकी पत्नी को भी यह बेहद पसंद आई।'पीपली लाइव' पूर्व पत्रकार अनुशा रिज्वी की भारत में किसानों की आत्महत्या और उस पर मीडिया व राजनेताओं के रुख पर बनी एक व्यंग्यात्मक फिल्म है। शुक्रवार को प्रदर्शित हुई इस फिल्म में जाने-पहचाने कलाकारों की कमी के बावजूद इसे समीक्षकों की सराहना मिल रही है।
अमिताभ की अपील है कि हर कोई इस फिल्म को देखे। आमिर और अमिताभ के बीच रिश्ता बहुत बाद में बना है। दोनों ने जून में लंदन में भी साथ में रात्रिभोज किया था, इस दौरान अमिताभ ने आमिर को ट्विटर से जुड़ने के लिए राजी कर लिया था।
aamir khan allahabad amitabh bachchan अमिताभ बच्चन आमिर खान इलाहाबाद जया बच्चन पीपली लाइव ब्लॉग blog jaya bachchan peepli live


Click it and Unblock the Notifications